पलामू, मार्च 16 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला थाने के गुरहा गांव के समीप एनएच फ्लाई ओवर पर लेन बदलने के दौरान एक टेम्पू की टक्कर ट्रक से हो गयी। ट्रक की टक्कर से टेम्पू पलटने से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि एक बच्चा समेत अन्य पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची रेहला पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक व सभी घायल विश्रामपुर थाने के नौगढा ओपी अंतर्गत लालगढ़ गांव के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे रेहला थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर में टेम्पू पलटने से लालगढ़ को जगवंती देवी(55 ) की मौत घटनास्थल पर हो गयी है जबकि अविनाश कुमार, मनीष कुमार,अनिता देवी व अंश पटेल गंभीररूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए गढवा सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना में नाबालिक अंश पटेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.