जमशेदपुर, फरवरी 19 -- एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के समीप संचालित गैरेज से हाईवा चोरी रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो संदिग्ध हाईवा जब्त किए गए थे, जिनके इंजन और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ की जा रही थी। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेज भी फर्जी पाए गए थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी की हाईवा को गैरेज में लाकर उनका रंग-रोगन कर नया रूप देता था। इसके बाद इंजन और चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे और वाहनों को बाजार में बेचने की तैयारी की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य जिलों से भी जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.