भागलपुर, फरवरी 15 -- झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पहली दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मड़वा गांव के पास हुई। औलियाबाद वार्ड संख्या नौ निवासी गुलो सिंह का पुत्र सूरज कुमार (19) अपने साथी हरियों निवासी विपीन राजपाल के साथ बाइक से जयरामपुर कसैला मछली मारने जा रहा था। दोनों युवक अपने साथ जाल आदि सामान लेकर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मड़वा गांव स्थित एक होटल के समीप दोनों पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक में ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन...