बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के एनएच-31 के दोनों किनारे जितने भी भवन बनाये गये हैं सभी भवन अब ऑफ ह्वाइट (क्रीम कलर) रंग में दिखेंगे। 10 मार्च को नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह ने यह आदेश दिया है। नगर निगम कार्यालय से निर्गत पत्र में नगर आयुक्त ने कहा है कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए डीएम के द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले एनएच-31 के किनारे निर्मित भवन मालिकों के द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने व अवैध रूप से लगाये गये बैनर-पोस्टर को हटाया जाना है। साथ ही, सड़क के दोनों किनारे के भवन मालिक से संपर्क कर ऑफ ह्वाइट रंग से अपने भवन का रंग-रोगन कार्य निष्पादित किया जाना है। नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ठ प्रबंधन अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.