भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खगड़िया से पूर्णिया तक 140 किमी लंबी एनएच 31 सड़क का अब तक दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) नहीं हुआ है। म्यूटेशन नहीं होने से भविष्य की दिक्कतों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भागलपुर के डीएम को पत्र लिखकर समस्या की जानकारी दी है। एनएचएआई की बेगूसराय पीआईयू के परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि भागलपुर क्षेत्रान्तर्गत 12.87 हेक्टेयर भूमि एनएच 31 के निर्माण में ली गई है। इसका अब तक म्यूटेशन नहीं हो पाया है। यदि अविलंब म्यूटेशन नहीं कराया गया तो भविष्य में विवाद बढ़ेगा। अभी एनएच 31 टू लेन की है। जल्द ही खगड़िया से पूर्णिया तक इसे फोरलेन बनाया जाना है। दरअसल, 140 किमी लंबी खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क का निर्माण 1,595 करोड़ से किया जाना है। फोरलेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.