घाटशिला, फरवरी 4 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के झरिया मोड़ के समीप एनएच 18 किनारे जंगल में बुधवार की दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जबकि यह आग शरारती तत्वों द्वारा जंगल में लगाई गई इस आग की चपेट में आने से विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों छोटे पौधे जलकर नष्ट हो गए। वहीं आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे सड़क किनारे स्थित लाइन होटलों और अन्य दुकानों तक पहुँचने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदार और होटल संचालक बचाव में जुट गए। गरीमत रही कि सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुँच गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना ने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.