गुमला, दिसम्बर 4 -- गुमला, प्रतिनिधि । गुमला-सिमडेगा एनएच-143ए पर टैंसेरा के पास बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक और बुलेट की जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रांची रिम्स में इलाज के दौरान अंबोवा निवासी 18 वर्षीय अकमल अंसारी ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बुलेट सवार प्रफुल्ल केरकेट्टा (45वर्ष), अंबोवा निवासी राजा लोहरा और जीत पाहन लोहरा गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटू पतरा टोली निवासी प्रफुल्ल केरकेट्टा गुमला शांतिनगर स्थित अपने घर से बुलेट पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गुमला से घर लौट रहे अंबोवा के अकमल अंसारी, राजा लोहरा और जीत पाहन लोहरा की बाइक से सामने ही सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सभी चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.