गाजीपुर, फरवरी 10 -- जखनियां। सैदपुर-मरदह के बीच निर्माणाधीन एनएच 124डी पर मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। कार्यदाई संस्थाओं द्वारा मार्ग पर बैरियर और सुरक्षा संकेतक न लगाए जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सैदपुर से मरदह के बीच मजुई-बहरियाबाद मार्ग, जखनियां-फद्दोपुर नहर रोड, कंचनपुर-रेवरिया, गाजीपुर-दुल्लहपुर जैसे कई प्रमुख मार्ग एनएच 124डी से जुड़ते हैं, लेकिन इन स्थानों पर न तो डायवर्जन बनाया गया है और न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है। अचानक ऊंचे-नीचे मार्ग और निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जहां एप्रोच मार्ग बने हैं वहां तत्काल डायवर्जन, बैरियर और चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.