पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया एनएच-107 परियोजना में गंभीर गड़बड़ियों और लापरवाही को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं, घटिया सामग्री के उपयोग और मजदूरों की सुरक्षा की उपेक्षा को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए मेसर्स सिलिका इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। सांसद ने बताया कि यह परियोजना मूलतः गैमन इंडिया को मिली थी, लेकिन स्थानीय प्रभाव में आकर इसे सब-लेट कर दिया गया। सिलिका इन्फ्रा खुद कार्य न कर, ठेके को छोटे पेटी-ठेकेदारों को सौंप रही है, जिसके चलते निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। हाल ही में मधेपुरा में रेलवे ओवरब्रिज निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.