गुमला, अप्रैल 30 -- गुमला प्रतिनिधि गुमला-सिमडेगा नेशनल हाईवे-43 पर सेमरा जंगल के पास मंगलवार को अपराहन तीन बजे एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में 60 वर्षीय स्कूटी सवार सुदेश्वर राम की मौत हो गई,जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक सुदेश्वर राम पालकोट के सुभाष नगर निवासी थे। आज वह अपनी बेटी व बहू के साथ आधार कार्ड सुधार के लिए गुमला आए थे। सुधार कार्य के बाद वे स्कूटी से वापस गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में सेमरा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार राम चिक बड़ाइक (42 वर्ष) और उसका बेटा विष्णु चिक बड़ाइक (20 वर्ष), दोनों कोयनारा गुमला के निवासी हैं। टक्कर में स्कूटी पर सवार 16 वर्षीय बिमला कुमारी और एक अन्य युवती भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.