देहरादून, जून 10 -- देहरादून। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुमखाल से सतपुली तक एनएच चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) का अनुबंध निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में महाराज ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान कंपनी के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद में डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या कर दी गई। लोक निर्माण मंत्री ने इस घटना को देखते हुए तत्काल कंपनी का अनुबंध निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोनिवि मंत्री ने दोषी पोकलैंड चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। सतपाल महाराज ने कहा कि कार्यदायी कंपनी को गैरकानूनी, उपद्रवी आचरण करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.