लोहरदगा, जून 7 -- कुडू , प्रतिनिधि।एनएच 75 कुडू-रांची मुख्य पथ पर लोहरदगा राजरोम के कौवाखाप मोड़ के नजदीक शुक्रवार को बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के होनहे निवासी कुलदीप महली के 28 वर्षीय पुत्र अजय महली के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल रिम्स रांची रेफर युवक उसका चचेरा भाई तुलसी महली के 25 वर्षीय पुत्र नरेश महली है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से कुडू की ओर आ रहे थे। तभी राजरोम कौआ खाप मोड़ के नजदीक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटनास्थल से पुलिस वाहन ने दोनों को कुडू सरकारी अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेश का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.