गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर ओवरब्रिज के पास एनएच-27 पर सोमवार को दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल पंजाब के ड्राइवर गुरमीत कौर और खलासी दिलखुश को मौके पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक गोपालगंज की ओर से पूर्वी चंपारण की ओर जा रहा था। इस दौश्रान अचानक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोग शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.