बक्सर, फरवरी 5 -- बक्सर। एनएच पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। चक्की प्रखंड स्थित कृतसागर में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए रोटरी अध्यक्ष डॉ़ दिलशाद आलम पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में रोटरी उनके साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया गया कि एनएच पर जरूरी उपकरण लगाये जाए। जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके। इस दौरान डॉ़ दिलशाद ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी। इस दौरान रोटरी के राहुल कुमार व सचिव साहिल भी उपस्थित रहे। बता दें कि पटना फोरलेन (एनएच-922) पर रविवार सुबह घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास करीब सुबह 5 बजे हुआ था। ...