मोतिहारी, फरवरी 20 -- मोतिहारी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात भी शामिल थे। सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये कई निर्देश दिये गये। एनएच किनारे पांच स्थानों पर हाईमास्ट लगेगा। जिले में सात स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रुप में चिह्नित किया गया है जहां स्पीड गन कैमरायुक्त पेट्रोलिंग गाड़ी निगरानी करेगी। पीपराकोठी प्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पोस्ट बनाने का निर्देश एनएचएआई को दिया गया। एनएच पर जितने अवैध कट बने है सभी को बंद किया जायेगा। सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिये थानाध्यक्षों से प्राप्त प्रस्ताव व सुझाव के आधार पर संबंधित सड़क विभाग को आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया गया। दुर्घटना वाले क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.