मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बजट की घोषणा में अन्नदाताओं से लेकर आयकर दाताओं को कई तरह की राहत मिली है। इसका लाभ मुजफ्फरपुर के लोगों को भी मिलना है। लेकिन कई संभावित परियोजनाओं के लिए किसी भी तरह की घोषणा नहीं होने से जिलेवासियों को निराशा भी हुई है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक डॉ. विकास नारायण उपाध्याय कहते हैं कि सबसे अधिक निराशा रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर हुई है। इसके लिए किसी भी तरह का बजटीय प्रबंध नहीं किया गया है। इसके अलावा निर्माणाधीन पटना-बेतिया ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना में तीसरे फेज के लिए किसी भी तरह की राशि का प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं पूर्व शिक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस फेज में साहेबगंज से बेतिया के लिए सड़क को फोर लेन किया जाना है। इसके बनने से वैशाली से केसरिया ...