लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर अगस्त माह के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एनएचएम संविदा कार्मिक प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो 24x7 स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदा कार्मिकों का जीवन-यापन पूर्णतः मासिक वेतन पर निर्भर है। समय पर वेतन न मिलने से परिवार भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, मकान किराया, बिजली बिल तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति गंभीर संकट में पड़ रही है। वर्तमान त्यौहार के समय में यह समस्या और भी विकट हो गई है। संघ ने उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि अगस्त माह का लंबित वेतन तत्काल जारी करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.