रामपुर, सितम्बर 28 -- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अगस्त व सितंबर का मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारी लगातार मानदेय को लेकर चक्कर काट रहे हैं मगर भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में 70 से अधिक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत 700 से अधिक संविदा कर्मी और आउटसोर्सिंग कर्मचारी तैनात हैं। इनमें स्टाफ नर्स, कंप्यूटर आपरेटर से लेकर चिकित्सक भी हैं। इन सभी को अगस्त माह से मानदेय नहीं मिला है। सितंबर भी बीत चुका है और आउटसोर्स व संविदा से जुड़े कर्मचारी पिछले दो माह के मानदेय के लिए परेशान हैं और वे लगातार भुगतान के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अकेले जिला अस्पताल में करीब 70 कर्मचारी इससे प्रभावित हैं जिनको अगस्त व सितंबर का मानदेय नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.