मुरादाबाद, जनवरी 19 -- कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन जिस एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत किया जा रहा है उसका साल भर के लिए बजट जारी किए जाने की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। एनएचएम मुख्यालय की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार अब मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन समेत विभिन्न मदों पर खर्च की जाने वाली रकम विभाग द्वारा डिमांड भेजे जाने के बाद जारी की जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष के आखिरी ढाई महीने बचे हैं। मुरादाबाद में एनएचएम के अंतर्गत संचालित योजनाओं और इसके अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर खर्च के लिए विभाग के अधिकारी मुख्यालय से बजट मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन बजट जारी होने के बजाय मुख्यालय की तरफ से इसकी व्यवस्था ही बदले जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। मुरादाबाद में पिछले कुछ सालों...