नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- -क्यूआर कोड स्कैन करने पर पास के रेस्टोरेंट, होटल, अस्पताल समेत कई सुविधाओं की जानकारी मिलेगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अब सफर के दौरान एक्सप्रेसवे और हाईवे के पास मौजूद सुविधाओं के बारे में जानने के लिए किसी से पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपनी सड़कों के किनारे क्यूआर कोड बोर्ड लगाने जा रहा है। जिसमें सड़क के निर्माण की लागत से लेकर उसके आसपास की सुविधाओं की हर जानकारी दर्ज होगी। लोगों को केवल बोर्ड पर बने क्यूआर कोड को अपने मोबाइल पर गूगल लैंस से स्कैन करना होगा, जिसके बाद एक लिंक नजर आएगा। उस पर क्लिक करते ही उन्हें हर जानकारी मिल जाएगी। एक माह के भीतर क्यूआर कोड बोर्ड लगा दिए जाएंगे। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-नौ, दिल्ली-देहरादून...