नई दिल्ली, जून 23 -- ओडिशा के गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया। आयोग ने सोमवार को एक एक बयान में कहा कि कथित तौर पर पीड़िता अपने मित्र के साथ एक त्योहार मनाने समुद्र तट पर गई थी। अपराधियों ने उसके मित्र (लड़के) को बंधक बनाकर छात्रा का शारीरिक उत्पीड़न किया। एनएचआरसी ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.