रांची, नवम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक गुरुवार को विभागाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप, विभाग के सिलेबस में आवश्यक संशोधन किए गए और उसे स्वीकृति प्रदान की गई। संशोधित सिलेबस में यूजीसी के निर्देशानुसार स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) को भी शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अधिक समसामयिक और प्रासंगिक बनाने का प्रयास किया गया है। बैठक में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ शामिल थे, जिनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता, डीएसपीएमयू की डॉ. किरण झा, रांची विश्वविद्यालय की डॉ. श्वेता सिंह...