संभल, फरवरी 1 -- ग्राम्य विकास विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों की 3 करोड़ गरीब महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। साथ ही एक करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। योजना भवन, लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बेहतर कार्य करने पर संभल सीडीओ गोरखनाथ भट्ट को को सम्मानित किया। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सभी सीडीओ को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर 'लखपति दीदी' बनाया जाए। राज्य स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर संभल के मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ गोर...