धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, वरीय संवाददाता एनआरएचएम घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह के घर ईडी के एक बार फिर से दबिश दी। शुक्रवार को ईडी की टीम रांची से धनबाद रघुवर नगर स्थित प्रमोद सिंह के घर पहुंची और गहन छानबीन की। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम एक फाइल की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रिमांड के दौरान प्रमोद सिंह के कई अहम जानकारियां ईडी को दी थी। उसी सूचना के आधार पर टीम शुक्रवार को धनबाद स्थित प्रमोद सिंह के घर पहुंची। छानबीन के बाद ईडी की टीम वापस लौट गई। मालूम हो कि एनआरएचएम घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन उसे रांची से जेल भेज दिया गया। इसके बाद आदलत के आदेश पर ईडी की टीम ने तीनों दिनों की रिमांड में प्रमोद से गहन पूछताछ की। मामला वर्ष 2008 का है, जब प्रमोद सिंह को संविदा के आधार पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.