वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र की प्रज्ञापुरी कॉलोनी में एनआरआई के बंद मकान को चोरों ने खंगाला। नगदी समेत जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की पहचान में जुटी है। प्रज्ञापुरी कॉलोनी निवासी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि उनके मकान के सामने ही उनकी बहन मनोरमा सिंह का घर है। वह पति जयप्रकाश सिंह के साथ अमेरिका में रहती हैं। मकान के कमरों का ताला तोड़कर चोर कीमती गहने और रुपये उठा ले गए। इसकी जानकारी तब हुई, राजीव बहन के मकान पर पहुंचे। इसकी सूचना बहन के साथ पुलिस को भी दी। कितने के गहने और रुपये की चोरी हुए इसकी जानकारी मनोरमा सिंह के आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...