अयोध्या, जुलाई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन अयोध्या कैंट में शनिवार को वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित की गई। इसमें शाखा सचिव हीरालाल ने वार्षिक लेखा- जोखा पेश किया। जिसे मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्र ने स्वीकृत किया। इस मौके पर फैजाबाद शाखा के पदाधिकारियों तथा डेलीगेट का चुनाव हुआ। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय के एसयू शाह के पर्यवेक्षण तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र, एनआरएमयू लखनऊ के मंडल मंत्री आरके पाण्डेय तथा मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्र एवं मंडल पदाधिकारी रंजन सिंह शुभ्रांशु की मौजूदगी में चुनाव हुआ। चुनाव में एक साल से रिक्त शाखा अध्यक्ष पद पर महेंद्रनाथ मिश्र को चुना गया। इस पद पर तीन अन्य दावेदरी पेश की थी। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद स्वागत किया गया। -...