मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- मोतिहारी.। जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जांच में सही पाये गये ईवीएम व वीवीपैट को विधानसभावार आवंटित किया जाता है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग की जाने वाली ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन सोमवार को एनआईसी में संपन्न हुआ। प्रथम रैंडमाइजेशन में राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रथम रैंडमाइजेशन पूर्...