जमशेदपुर, फरवरी 8 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कलफेस्ट-2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय भव्य महोत्सव को लेकर संस्थान के विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कला, संगीत, नृत्य और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। संस्थान परिसर में इस महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले मेहमानों को कोई असुविधा न हो। कलफेस्ट न केवल अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और युवा ऊर्जा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.