किशनगंज, जनवरी 4 -- किशनगंज। संवाददाता एनआईए की टीम के द्वारा दूसरे दिन शनिवार को भी पूछताछ की प्रक्रिया जारी थी। हालांकि एनआईए की टीम शनिवार को कुछ नए लोगों से भी पूछताछ कर रही है। ऐसे करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को दो लोगों से पूछताछ की गई थी। जिसमें एक व्यक्ति से शाम के बाद भी पूछताछ चल रही थी। जिसे बाद में छोड़ दिया गया था। इसके बाद एनआईए की टीम ने कुछ नए लोगों को भी दूसरे दिन शनिवार को थाना बुलाया था। बताया जाता है की पूर्व में गिरफ्तार पीएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी से ताल्लुकात रखने वाले किशनगंज के आधा दर्जन से अधिक लोगों से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। सूत्र की माने तो एनआईए पूरा नेटवर्क खंगाल रही है। बताया जा रहा है कुछ लोगों का मोबाइल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। इधर दूसरे दिन भी...