प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एनआईआरएफ 2025 की सूची में विश्वविद्यालय को देशभर के मुक्त विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के साथ शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई है। यह न केवल प्रयागराज बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ओपन यूनिवर्सिटी में 15 विवि ने हिस्सा लिया था। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि एनआईआरएफ रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय के गौरवमय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने वाली उपलब्धि है। यह शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। इस रैंकिंग स...