बदायूं, नवम्बर 24 -- उझानी, संवाददाता। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मक्का रिसर्च के तत्वावधान में नगर के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी हुई। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतशील मक्का बीज वितरण कर अधिक उत्पादन लेने के टिप्स दिए। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आशीष कुमार ने किसानों को मक्के की बेहतर कटाई और पेस्टीसाइड के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा की किसान मक्का का उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमा सकता है। ऐसे देश को एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार घरेलू एथेनॉल उत्पादन को वरीयता दे रही है, जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा। कृषक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार, डॉ. फैज मोहसिन, रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे ने किसानों को मक्के की खेती की विस्तार से जानकारी दी। 50 से अधिक कि...