विकासनगर, नवम्बर 27 -- श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, साहिया के छात्र शुभम ने दो रजत पदक अर्जित किए। यह प्रतियोगिता देहरादून स्थित जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में आयोजित की गई। शुभम ने लंबी कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया। साथ ही 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) हासिल किया। दोनों स्पर्धाओं में उनका यह प्रदर्शन महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय टीम की ओर से सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधि विभाग प्रभारी आशा सिंह टीम मैनेजर के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय परिवार की ओर से शुभम को शुभकामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.