आरा, दिसम्बर 17 -- -दौड़ में धावकों ने एक दूसरे को पीछे छोड़ने में खूब पसीना बहाएं -आज प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय 30 वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को दूसरा दिन रहा। दौड़ में धावकों ने सुबह से दोपहर तक एक दूसरे को पीछे छोड़ने में खूब पसीना बहाएं। इस दौरान बालक और महिला वर्ग की अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिता में एथलिटों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही लंबी कूद, उंची कूद सहित अन्य विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाराजा कॉलेज खेल मैदान में एथलेटिक्स मीट 2025-26 के दूसरे दिन कई प्रतिस्पर्धाएं हुईं। अब तक की हुईं प्रतिस्पर्धाओं में पुरुष वर्ग में मेजबान महाराजा कॉलेज के खिलाड़ी आगे हैं। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना उत्क...