हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित खेलों झारखंड 2028 एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक वर्ग में सदर प्रखंड चैंपियन बन गया है। जबकि दूसरा स्थान इचाक प्रखंड में प्राप्त किया है। खेल के समापन होने पर जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने विजेता एवं विजेता टीम को पुरस्कृत किया। खेलो झारखंड 2025-26 के अंतर्गत एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग के अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 के विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स की प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। जिसमें सदर प्रखंड के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही इचाक प्रखंड दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग के सभी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में कांटे की टक्कर रही।अंडर 14 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर मे राजेश कुमार,200 मीटर में...