रांची, जून 22 -- रांची। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी की परीक्षा रविवार को ली गई। अनिमा द्विवेदी, रीमा रानी तिर्की और श्याम देव महतो परीक्षा में सफल रहे। इस दौरान राम मुर्मू को रांची विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीपीएड-एमपीएड कोर्स के लिए कमेटी के सदस्य बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। उच्च शिक्षा निदेशक जॉर्ज कुमार ने सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव प्रभाकर कुमार वर्मा, बिनोद कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, शिव रमन, संतोष कुमार, सुमित शर्मा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.