गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 20वीं यूपी यूथ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स ग्राउंड पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में वे ही बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनकी जन्मतिथि 2008 व 2009 की है। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने दी। उन्होंने बताया कि चयन में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स ग्राउंड पर उपस्थित हों। बालक-बालिका वर्ग में चयनित टीम एक व दो मार्च को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले 20वीं यूपी यूथ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.