लखनऊ, नवम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक व प्रधानाध्यापक के 1515 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के आधार पर नियुक्ति के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसमें 253 प्रधानाध्यापक व 1262 शिक्षकों के पद हैं। इसके लिए परीक्षा वर्ष 2021 में कराई गई थी और परिणाम 6 सितंबर 2022 को जारी हुआ था। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी वेबसाइट http://jhsaidedposting.upsdc.gov.in पर 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के आधार पर चयन सूची 23 दिसंबर को जारी की जाएगी और फिर 24 से 30 दिसंबर तक चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विकल्प लिए जाएंगे। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.