कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (एडी बेसिक) कार्यालय के लिपिक ने सनिगवां स्थित घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। देर तक कमरे से बाहर न आने पर पत्नी ने झांककर देखा तो घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। मूलरूप से नर्वल के रहने वाले सहायक लिपिक 40 वर्षीय उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सनिगवां स्थित संदीपनगर में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी वंदना व दो बेटियां कृतिका व अंशिका हैं। नर्वल निवासी बहनोई सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि उपेंद्र नेपाल के सुरकेत निवासी थे। बचपन में माता-पिता के साथ नर्वल आए थे। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से वह परेशान थे, ठीक से खाना भी नहीं खा रहे थे। पत्नी वंदना ने बताया कि वह कई दिनों से अस्वस्थ थे। सोमवार से कार्यालय नहीं ...