मुरादाबाद, जनवरी 31 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मॉनिटरिंग कमेटी की चेयरमैन अपर जिला जज चंचल, सचिव तपस्या त्रिपाठी, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय अलका रॉबिंस ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर, नारी निकेतन एवं चाइल्डलाइन का निरीक्षण किया। वहां पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं, सेवाओं की गुणवत्ता देखी। एडीजे को वन स्टॉप सेंटर में दो पीड़ित महिलाएं मिलीं, जिससे कमेटी ने संवाद के जरिए समस्या पूछी। केंद्र की सहायता की जानकारी हासिल की। नारी निकेतन में छह महिलाएं हैं। एक महिला के साथ उसका बच्चा भी है। इस दौरान जरूरत पर दवा, देखभाल कर उनके पुनर्वासन के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.