मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार व टॉवर से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों की एडीजे कोर्ट नम्बर 3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया है। थाना शाहपुर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व पुलिस मुठभेड में सुनील उर्फ काला निवासी गांव कुटबी थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया था। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। घायल बदमाश से तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया था। पकडे गए बदमाश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एडीजे कोर्ट नम्बर 3 में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने आरोपी की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा मीरापुर पुलिस ने टॉवर से सामान चोरी करने वाले आरोपी नाजिम निवासी दांतल जाटौली थाना कंकरखेडा को गिरफ्तार किया था। एडीजे कोर्ट नम्बर 3 के न्यायाधीश ने उसकी जमानत अर्जी को भी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.