मथुरा, फरवरी 19 -- बरसाना। लठामार होली मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवा, यात्री सुविधा आदि व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। वहीं ड्यूटीकर्मियों को श्रद्धालुओं से संयम, सद्व्यवहार करने एवं पूर्ण धैर्य बनाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग सभागार में हुई समीक्षा बैठक में एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप एवं डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ 24 फरवरी को लड्डू होली एवं 25 फरवरी की लठामार होली की तैयारियों की समीक्षा की। एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मेले के दौरान सबसे महत्वपूर्ण विषय श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। सभी अधिकारी व...