मथुरा, दिसम्बर 23 -- दो दिवसीय भ्रमण पर आयीं एडीजी आगरा जोन ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस, पुलिस लाइन और एक थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक पाये जाने पर पुलिस की प्रसंसा की। वहीं सैनिक सम्मेलन, व्यापारियों के साथ बैठक की और चौकीदारों की समस्या सुन टॉर्च व साइकिल वितरित की। बुधवार को पुलिस लाइन में वह परेड का निरीक्षण करेंगी। मंगलवार सुबह एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ मथुरा आयीं। उन्होंने एसएसपी कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पेंशनर गोष्ठी में कार्मियों और भूतपूर्व सैनिकों की समस्या सुन यथासंभव निस्तारण का आश्वासन देते हुए अधीनस्थों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। एडीजी ने पुलिस पेंशनर्स कार्यालय के लिए एक टेलीविजन भेंट किया। वहीं ग्राम चौकीदारों की समस्या सुन ग्राम...