बदायूं, मार्च 23 -- एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने शनिवार को नवनिर्मित एसओजी और सर्विलांस कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया और पुलिस अधिकारियों की सराहना की। एसएसपी आवास परिसर में नव निर्मित एसओजी और सर्विलांस कार्यालय का एडीजी के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया। एडीजी रमित शर्मा ने एसएसपी व उनकी टीम को नए कार्यालय के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि इससे अपराध नियंत्रण व जांच कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह, आरआई इन्द्रजीत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.