सीतापुर, फरवरी 20 -- सिधौली, संवाददाता। एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को सिधौली कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। देर शाम एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने सिधौली कोतवाली पहुंचकर माल खाना, महिला शक्ति कार्यालय, बंदी ग्रह सहित दस्तावेजों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्राविष्टियों को चेक किया गया। साथ ही थाना परिसर में बने साइबर सेल, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय, मालखाना आदि एवं विभिन्न पोर्टल पर की जाने वाली फीडिंग व साइबर सेल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक...