गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन ने शुक्रवार को एडीजी जोन का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व सर्किट हाउस पर एडीजी जोन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद अपने कार्यालय पहुंच कर डॉ. केएस प्रताप कुमार से उन्होंने पदभार लिया। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता है। अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। महिला अपराध, गो तस्करी पर पूर्ण लगाम लगाया जाएगा। इससे पहले श्री जैन भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। वे 2012-2013 में गोरखपुर में डीआईजी के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे अशोक मुथा जैन ने बीकॉम के बाद आइआइएम लखनऊ से एमबीए किया। 28 दिसंबर 1995 को वे भारतीय पुलिस...