कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक ली। इस दौरान कौशाम्बी व सिराथू ब्लॉक में रेट्रोफिटिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सम्बंधित एडीओ पंचायत के वेतन भुगतान पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहे सर्वे की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को लक्ष्य के सापेक्ष रेट्रोफिटिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पोस्ट जिओ टैगिंग में फोटो स्पष्ट रहें, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। विकास खण्ड कौशाम्बी एवं सिराथू में रेट्रोफिटिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एडीओ पंचायत का तब तक वेतन रोकने के न...