अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नुमाइश की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। 16 जनवरी से नुमाइश शुरू होने जा रही है। जलपरी सबसे बड़ा आकर्षण होगी, जहां फिश टैंक में प्रशिक्षित तैराक अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों का मनोरंजन करेंगी। नुमाइश की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी मैदान का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग मंडप और कृषि कक्ष के साथ पूरे परिसर की विद्युत व्यवस्था देखी और सुरक्षा मानकों को सख्ती से पूरा करने के निर्देश दिए। तहसील तिराहे से मित्तल गेट तक बन रही बाउंड्री वॉल के काम में तेजी लाने को कहा गया है। नीरज शहरयार पार्क में बागवानी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.