चित्रकूट, दिसम्बर 31 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में 22 माह की सरकारी सेवा देने के बाद बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेशचंद्र निगम सेवानिवृत्त हो गए। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि एडीएम ने कार्यकाल के दौरान राजस्व प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन एवं जनसेवा से जुड़े दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ निर्वहन किया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल कुशल, अनुशासित एवं प्रभावी प्रशासक के रूप में स्मरणीय रहेगा। सभी अधिकारियों ने एडीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम की पत्नी शकुंतला निगम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.