बरेली, मार्च 23 -- 27 मार्च को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर रविवार को एडीएम प्रशासन और एसपी ग्रामीण ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। अधकटा नजराना गांव में 71 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। जिसके उद्घाटन के लिए 27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम सम्भावित हैं। मुख्यमंत्री इस विद्यालय के उद्घाटन के साथ ही कई और परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है। रविवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा व एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय व सीओ हर्ष मोदी ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही वहां बनाए जा रहे हैलीपैड, सभा स्थल, पार्किंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.