हाथरस, जनवरी 4 -- सिकंदराराऊ, संवाददता। शनिवार को अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने एसडीएम संजय कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र नाथ अस्थाना पालिकाध्यक्ष मुशीर कुरैशी जेई जल निगम कुलदीप कुमार के साथ नगर की मलिन बस्तियों तथा जल निगम द्वारा नगर में डाली जा रही पाइप लाइन पानी के लिए बनाई गई टंकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ हल्की खामियों को छोड़कर पूरे निरीक्षण कार्यों पर अपर जिलाधिकारी ने संतोष जताया। वही मलिन बस्तियों में अलाव जलवाने के अधिशासी अधिकारी को एडीएम ने निर्देश दिए। अपर जिला अधिकारी बसंत अग्रवाल ने सबसे पहले जवाहर पार्क के बराबर स्थित पुरानी पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उसके बाद नौरंगाबाद पूर्वी स्थित मलिन बस्तियों का निरीक्षण किया जहां लगभग सभी पानी के नल ठीक मिले। उसके बाद नौखेल पहुंचे जहां निरीक्षण में सभी कुछ...